17 Jul 2023
उदयपुर-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री का मोबाइल फोन हवा में फट गया जिसके बाद विमान को उदयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्टों के अनुसार, उदयपुर में लगभग तीन से चार यात्री डर के कारण विमान से उतर गए। अधिकारियों द्वारा गहन जांच के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान में करीब 140 लोग सवार थे l एयर इंडिया के विमान की उदयपुर में हुई आपात लैंडिंग
17 Jul 2023 12:43PM,by: Babuaa Desk
विदेश मंत्री एस जयशंकर और टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन समेत 11 नेता कथित तौर पर निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी के छह और बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन वापस लेने का सोमवार आखिरी दिन था।
17 Jul 2023 12:43PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को वितरित किया खेल सामग्री
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं की मौत पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। हादसे में श्री हितेश चौरे, श्री दिलीप गोड़, श्री शिव नेताम और श्री मोमेन कुंजाम की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल तिलक मंडावा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से ग्राम देवी-देवताओं, तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी और गौमाता की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सपरिवार हरेली तिहार में की पूजा-अर्चना
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरेली तिहार का ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला जब गेड़ी चढ़ने को लोग इस कदर आतुर हो उठे की तिहार के एक दिन पहले ही सी मार्ट और संजीवनी से पूरी की पूरी गेड़ी देखते ही देखते गायब हो गए। पंचायत और वन विभाग द्वारा गेड़ी निर्माण करवा कर आम जनों के लिए उचित मूल्य में गेड़ी सी मार्ट और संजीवनी में बेची जा रही थी। जिसका प्रतिसाद देखने को मिला कि हाथों हाथ सारे गेड़ी की बिक्री हो गई और आउट ऑफ स्टॉक हो गई । विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गेड़ी को लेकर लोगों में इतना उत्साह देखने को मिलेगा। अब अगली बार हम दोगुने मात्रा में गेड़ी का निर्माण करेंगे, ताकि कोई भी स्टोर से निराश होकर ना लौटे सभी के हाथ में गेड़ी हो और वे धूमधाम से अपने पहिली तिहार हरेली मना सकें। सी मार्ट और संजीवनी में हाथों हाथ बिकी गेड़ी: हुई आउट ऑफ स्टॉक
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









