17 Jul 2023
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने 24 घंटे में दूसरी बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के नेता शरद पवार से आशीर्वाद लेने के लिए वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे और उनसे पार्टी को एकजुट रखने के लिए कहा। पटेल ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि उनके (शरद पवार) दिमाग में क्या है।''
17 Jul 2023 12:28PM,by: Tikendra Sinha
बंगाल पंचायत चुनाव में महिलाओं के साथ हुए हिंसा और अमानवीय व्यवहार के लिए भाजपा ने महिला सांसदों की जांच टीम गठित की जिसकी सयोजक की जिम्मेदरी सरोज पांडे को दी गई है l यह टीम हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बातचीत करेगी और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। भाजपा महिला सांसदों के जांच टीम कि सयोजक बनी सरोज पांडे
17 Jul 2023 12:27PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभंकर बछरू को लाँच किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के गाने पर बछरू की शानदार एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम के दौरान बछरू को लाँच किया गया, जहां मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बछरू के साथ सेल्फी ली। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के गानों को भी लोगों ने खूब सराहा और इस गाने पर थिरकते बछरू का अंदाज भी लोगों को पसंद आया। 36 नंबर की जर्सी और गले में सोहई की माला पहना बछरू छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की पहचान बनने के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को भी प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभंकर बछरू को किया लाँच
17 Jul 2023 12:26PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक "भारतीय राजनीति के लिए एक गेम चेंजर" होगी और उन्हें एकजुट होकर आगे बढ़ने और आम लोगों के सामने आने वाले मुद्दों का समाधान पेश करने में मदद मिलेगी। बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक गेम चेंजर साबित होगी: कांग्रेस
17 Jul 2023 10:08AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









