कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 2023-24 के केंद्रीय बजट पर केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र 1,000 लेता है और यह दिखाने के लिए 200 वापस देता है कि पैसा दान किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नागरिकों को "पैसे" देने के बाद शेखी बघारती है, यह कहते हुए कि यह "जेब काटने वाली सरकार" बन गई है।
03 Feb 2023 01:47AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस, राजद और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित विपक्षी दलों ने अडानी समूह संकट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे संस्थानों में निवेश करने वाले करोड़ों भारतीयों का पैसा खतरे में है। अदाणी समूह में एलआईसी का 36,474.78 करोड़ रुपये का निवेश है। विपक्षी दल अडानी संकट की जेपीसी या एससी-निगरानी जांच की मांग
03 Feb 2023 01:47AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के जामगांव (एम) में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित एस्ट्रोलैब भी देखी। यहां पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि किस तरह से ग्रेविटेशन का प्रभाव अलग-अलग ग्रहों में अलग-अलग पड़ता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से चर्चा में कहा कि आप लोगों को बहुत सुंदर तरीके से खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी दी जा रही है जो बहुत अच्छी बात है। मुख्यमंत्री ने सैजेस जामगांव (एम) के एस्ट्रोलैब्स की तारीफ की
02 Feb 2023 02:51PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत भर्रेगांव में प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके प्रदेश के लिए योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में लगाया।
02 Feb 2023 02:51PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव में आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में पैरादान करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरादान की अपील पर प्रदेश के किसानों ने 15 लाख क्विंटल से अधिक पैरा गौठानों में दान किया है। इस क्षेत्र के 12 हजार 230 किसानों ने भी 414 गौठानों में लगभग 95 हजार 680 क्विंटल पैरादान कर सराहनीय काम किया है। इससे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था हो सकेगी।
02 Feb 2023 02:50PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव में आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य, ऋण वितरण, वसूली इत्यादि कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समिति प्रबंधकों को सम्मानित किया। जिसमें प्राथमिक कृषि साख समिति पनियाजोब के समिति प्रबंधक श्री भीखमचंद जैन, प्राथमिक कृषि साख समिति तुमड़ीबोड़ के समिति प्रबंधक श्री छबील निषाद, प्राथमिक कृषि साख समिति सुरगी के समिति प्रबंधक श्री जितेन्द्र चंद्राकर, प्राथमिक कृषि साख समिति अर्जुनी के समिति प्रबंधक श्री लीखन सोनकर, प्राथमिक कृषि साख समिति सड़क चिरचारी के समिति प्रबंधक श्री मुकेश मिश्रा, प्राथमिक कृषि साख समिति घुमका के पर्यवेक्षक व समिति प्रबंधक श्री गजेन्द्र भारद्वाज, प्राथमिक कृषि साख समिति मटिया के समिति प्रबंधक श्री ईश्वर मंडावी, प्राथमिक कृषि साख समिति विचारपुर के समिति प्रबंधक श्री गंगाराम साहू, प्राथमिक कृषि साख समिति के सीतागोटा के समिति प्रबंधक श्री प्रकाश भैंसारे, प्राथमिक कृषि साख समिति ढाबा के समिति प्रबंधक श्री हुपेन्द्र देशमुख शामिल हैं।
02 Feb 2023 02:50PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









