latest

Generic placeholder image

अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। ईडी के शिकंजा कसने के बाद अब झारखंड के मुख्यमंत्री एक और सियासी दांव चल सकते हैं। शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र में दो विधेयक पास होने की उम्मीद है। इनका वादा हेमंत सोरेन की पार्टी ने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले ही किया था। पहला बिल होगा 1932 के लैंड रेकॉर्ड का इस्तेमाल करके यहां के स्थानीय लोगों की पहचान करना और दूसरे में शिक्षा और रोजगार में ओबीसी कोटा बढ़ाकर 14 से 27 फीसदी करना शामिल होगा। अगर ये विधेयक पास हो जाते हैं तो निवास के रेकॉर्ड से संबंधित नीतियों में भी बदलाव होगा। हालांकि संभावना है कि विपक्ष इन विधेयकों का विरोध नहीं करेगा। ये दोनों ही मुद्दे काफी लोकप्रिय और संवेदनशील हैं। विपक्ष अगर इनका विरोध करता है तो जनता की बेची उसकी छवि को धक्का लग सकता है।

11 Nov 2022 02:07AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अपनी मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर स्वदेश लौटे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चेन्नई में रूस के महावाणिज्य दूतावास ओलेग अवदीव ने कहा कि यूक्रेन से निकले भारतीय छात्र रूस में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। उन्होंने उन छात्रों को अपने यहां शिक्षा पूरी करने के लिए आमंत्रित किया है। ओलेग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युद्ध के कारण यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय छात्र रूस में अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस में चिकित्सा पाठ्यक्रम लगभग समान है। वे लोगों की भाषा भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में अधिकांश लोग रूसी बोलते हैं। बता दें कि 23 अक्तूबर को कीव में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर युद्ध प्रभावित देश में वर्तमान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा था।

11 Nov 2022 02:07AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि प्रदेश कीे खराब और जर्जर सड़को की मरम्मत तथा नवीनीकरण का कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण करें। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सड़क का वर्क प्लान तैयार करें और सड़कों के संधारण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। गृह मंत्री श्री साहू आज यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने सड़को के निर्माण के साथ-साथ मरम्मत और नवीनीकरण कार्यो में तेजी लाने के लिए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को सप्ताह में 4 से 5 दिन फील्ड में निरीक्षण कर मॉनीर्टिग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ए.डी.बी. के अंतर्गत बनने वाली सड़कें जो घनी आबादी से गुजरती है, वहां बाई पास रोड निर्मित कराने कहा। शहरी क्षेत्रों के ज्यादातर सड़के वाटर लॉगिंग के कारण खराब हुई है, इन सड़को के किनारे नाली निर्माण किया जाए और जहां नाली चोक हो उसे साफ कराया जाए। उन्होंने कहा कि रोड संधारण कार्य व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए। बैठक में गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 5 हजार किलोमीटर की सड़क सामान्य स्थिति में है। 5 हजार 92 किलोमीटर सड़क पर छोटे-मोटे पेच वर्क की आवश्यकता है। 4700 किलोमीटर की सड़के जो थोड़ी खराब की स्थिति में है, उसमे पेच वर्क कर ठीक किए जा रहें हैं। केवल 433 किलोमीटर की सड़के जो ज्यादा खराब है। इन सड़कों का नवीनीकरण किये जाने की आवश्यकता है। गृह मंत्री श्री साहू ने उस दौरान सड़को की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच चलित प्रयोगशाला वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना की। ये चलित प्रयोगशाला वाहन सभी पांच संभागों में भेजी गई हैं। इन चलित प्रयोगशालाओं से निर्माणधीन सड़कों मेें इनपैक्ट वैल्यू टैक्स, डामर की जांच, ग्रेडेशन, फील्ड डेनसिटी आदि की जांच हो सकेगी। इसके अलावा इन प्रयोगशालाओं से दूर-दराज अंचलों में सड़कों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने में मद्द मिलेगी।

11 Nov 2022 02:06AM,
by: Imran Khan