देवउठनी के साथ ही अब शादियों का मौसम भी शुरू हो गया है और फ्लाइटें भी फुल होने लगी हैं। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी मनमानी शुरू कर दी गई है और रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये पहुंच गया है। वहीं हैदराबाद का हवाई किराया 8,500 रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार चार नवंबर को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये और रायपुर से हैदराबाद का किराया 8,500 रुपये रहा। शादियों का सीजन शुरू होते ही हवाई किराये में हुई बढ़ोतरी
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
मनोज मंडावी का 16 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनके निधन की अधिसूचना जारी करते हुए इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भानुप्रतापपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया था। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुई भानुप्रपातपुर विधानसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। विधानसभा सीट के लिए 5 दिसबंर को मतदान होगा, वहीं 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 नवंबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 5 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं मतपत्रों की गणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुक़ाबले में आज इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड को 142 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना कर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली. इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो गई है.
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव का लगातार माहौल जीवन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है l सुप्रीम कोर्ट 1992-93 के बॉम्बे दंगों के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजे और निष्क्रिय आपराधिक मामलों के पुनरुद्धार पर 21 साल पुरानी याचिका पर सुनवाई कर रहा था। "राज्य सरकार की ओर से एक विफलता थी," एससी ने कहा।
05 Nov 2022 08:39AM,by: Babuaa Desk
स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक बार फिर शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले में कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। वहीं प्रभारी प्राचार्य को दोनों शिक्षकों के इंक्रिमेंट रोकने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बेमेतरा जिला कलेक्टर देवरबीजा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल में शिक्षक गैरहाजिर मिले। ये देखकर कलेक्टर ने प्राभारी प्राचार्य से सवाल-जवाब किया। जिसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की। वहीं कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में चर्चा की।
05 Nov 2022 08:32AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





