आज़ादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू हो चुका है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है. लेकिन 15 अगस्त को इस अमृत महोत्सव रूपी महायज्ञ में आहुति देने से पहले 11 अगस्त की तारीख ने सोशल मीडिया के जरिये देश में बड़ी हलचल मचा रखी है. पहले तो सिर्फ एक फ़िल्म का बॉयकाट करने के लिए अभियान चलाया गया था कि उस फिल्म का हीरो एक मुसलमान है, जिसे भारत में रहने से डर लगता है. लेकिन अब तो सोशल मीडिया पर उस अक्षय कुमार की फ़िल्म को न देखने की भी सलाह दी जा रही है, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा इकलौता इंटरव्यू लिया था, जो उन्होंने पिछले आठ साल में देश- दुनिया के किसी भी न्यूज़ चैनल को नहीं दिया. आखिर क्यों हो रहा है फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध?
07 Aug 2022 10:15PM,by: Imran Khan
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हरा दिया। इस तरह राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शुरू हुए महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 1998 में मलेशिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की टीम ने हिस्सा लिया था। तब भी ऑस्ट्रेलिया ने स्वर्ण पदक जीता था।
07 Aug 2022 10:15PM,by: Imran Khan
मणिपुर में दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर 'अनिश्चितकालीन नाकेबंदी' के मद्देनजर पूरे राज्य में रविवार को भी स्थिति तनावपूर्ण रही। पर्वतीय जिलों को और अधिक स्वायत्तता दिये जाने की मांग के समर्थन में एक प्रभावशाली छात्र संगठन की ओर से आहूत नाकेबंदी के मद्देनजर पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। इसके बाद कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी।
07 Aug 2022 10:15PM,by: Imran Khan
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "अशोक गहलोत को बलात्कारी की भाषा बोलना बंद कर देना चाहिए। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था की , "निर्भया कांड के बाद दोषियों को कानून फांसी के कारण बलात्कार के बाद हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं।" मालीवाल ने कहा कि गहलोत के बयान से सभी बलात्कार पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है l
07 Aug 2022 10:07AM,by: Babuaa Desk
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट की हैदराबाद-दिल्ली उड़ान के कई यात्री दिल्ली हवाईअड्डे के टरमैक पर चले गए, जब एयरलाइन उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए 45 मिनट तक बस उपलब्ध कराने में विफल रही। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट का खंडन करते हुए, स्पाइसजेट ने कहा कि यात्री टरमैक पर "मुश्किल से कुछ मीटर चल पाए"।
07 Aug 2022 10:07AM,by: Babuaa Desk
भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इस फैसले से राज्य को नुकसान होगा। “यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति है क्योंकि इसका नीति आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। बैठक का बहिष्कार करने से उन्हें नुकसान नहीं होगा लेकिन यह राज्य के लिए एक बड़ा नुकसान है, ”लक्ष्मण ने कहा।
07 Aug 2022 10:07AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






