दिल्ली धर्म संसद में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया। पुलिस ने कहा, "कथित वीडियो क्लिप की जांच और मूल्यांकन के बाद, यह निष्कर्ष निकला कि कथित भाषण में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कोई अभद्र भाषा नहीं थी।" दिल्ली पुलिस ने आगे कहा, "घटना के संबंध में दर्ज सभी शिकायतों को बंद कर दिया गया है।" दिल्ली - धर्म संसद में कोई अभद्र भाषा नहीं : दिल्ली पुलिस
14 Apr 2022 06:57AM,by: Babuaa Desk
ऐक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज़ के टलने को लेकर फिल्म के निर्माता अमन गिल ने बताया कि फिल्म एक कॉपीराइट केस में फंस गई थी। उन्होंने कहा कि एक लेखक ने दावा किया था कि उनकी स्क्रिप्ट से 'जर्सी' कॉपी की गई है। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।
14 Apr 2022 06:26AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार में शख्स ने शराब की तस्करी करने के लिए एलपीजी सिलिंडर के बेस को चौकोर आकार में काटकर उसे बंद करने के लिए उसमें सिटकनी लगाई और उसके अंदर शराब की बोतलें छिपा दीं। पुलिस ने इस मामले में पटना में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बिहार: तस्कर ने सिलिंडर में काटकर छिपाईं शराब की बोतलें
14 Apr 2022 05:55AM,by: Naveen kumar sahu
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक साथ 2 फुल टाइम यूजी या पीजी डिग्री/डिप्लोमा कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, अगर विद्यार्थियों की क्लासेज़ की टाइमिंग अलग-अलग होती है तो वे फिज़िकल मोड में 2 कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी एक कोर्स फिज़िकल और दूसरा ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। यूजीसी ने जारी की गाइडलाइन
14 Apr 2022 05:31AM,by: Naveen kumar sahu
पुलिस ने सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में एक मस्जिद के बाहर मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि नामक हिंदू महंत को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा, "कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।" यूपी: मुस्लिम महिलाओं को धमकी देने वाला बजरंग मुनि गिरफ्तार
14 Apr 2022 05:25AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






