नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोतो में एक नदी में नाव पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत गई। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को गिदान-मगना गांव में यह घटना घटी। अब तक 26 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जो नाव पर बैठकर नदी क्रॉस कर रहे थे। मारे गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है।
14 Apr 2022 02:11AM,by: Imran Khan
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर कहा है कि अगर राज्य सरकार चाहती तो यह घटना नहीं होती। ओवैसी ने आगे कहा, ''गहलोत सरकार ने जुलूस की अनुमति दी, उन्हें पता था कि आपत्तिजनक गाने बजाए जाएंगे जिसे वो रोक सकते थे।'' ओवैसी ने घटना की जांच कराने की मांग की है।
14 Apr 2022 01:40AM,by: Naveen kumar sahu
कश्मीर घाटी से सटी लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पर तैनात सुरक्षाबलों ने कड़ाके की ठंड के दौरान एलओसी पर कड़ा पहरा दिया और घुसपैठ की एक भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया। अब उत्तरी कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने के साथ वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की चुनौतियों बढ़ गई हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार सीमा पार चार आतंकी लांचिंग पैड एक्टिव हो गए हैं। वहां मौजूद आतंकी मौका मिलते ही घुसपैठ की फ़िराक़ में हैं। इसलिए पारंपरिक घुसपैठ मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
14 Apr 2022 01:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






