नाइजीरिया की नदी में नाव पलटी; 26 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

feature-top

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोतो में एक नदी में नाव पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत गई। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को गिदान-मगना गांव में यह घटना घटी। अब तक 26 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जो नाव पर बैठकर नदी क्रॉस कर रहे थे। मारे गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है।


feature-top