PM मोदी आज प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे

feature-top
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान म्यूजियम का उद्घाटन सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, यह म्यूजियम देश के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों के बीच अवेयरनेस पैदा करेगा। लोग उनके विजन के बारे में जान सकेंगे। यह पहले नेहरू म्यूजियम कहलाता था, अब इसे नए सिरे से विकसित कर यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों और उनके कृतित्व का दर्शाया गया है।
feature-top