हिमाचल प्रदेश में 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। केसरी ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल ने एक रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जिसे अपमान मानकर स्वाभिमान के लिए हमने पार्टी छोड़ दी।" हिमाचल: 'आप' के अध्यक्ष अनूप केसरी बीजेपी में हुए शामिल
09 Apr 2022 03:02PM,by: Naveen kumar sahu
बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे' के ऐक्टर श्रेयस तलपड़े ने कहा है कि उन्हें क्रिकेट से एक खास जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने आगे कहा कि, "शायद भगवान चाहते थे कि मैं क्रिकेटर बनूं। मेरे बड़े भाई भी ऐसा ही चाहते थे लेकिन ईश्वर की मर्ज़ी कुछ और थी। किसने सोचा होगा कि एक दिन मैं बतौर क्रिकेटर्स 2 यादगार भूमिकाएं निभाऊंगा।" मेरे और क्रिकेट के बीच एक खास रिश्ता है: श्रेयस तलपड़े
09 Apr 2022 02:30PM,by: Naveen kumar sahu
आरबीआई के मुताबिक, 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $11.173 अरब घटकर $606.475 अरब रह गया, जो अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। इस गिरावट की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी असेट्स का $10.727 अरब घटकर $539.727 अरब रहना है। गौरतलब है, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट आई है।
09 Apr 2022 02:30PM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा है कि खान का 'दिमाग खराब हो गया है।' पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम ने कहा, "अगर आप (इमरान) भारत को इतना ज़्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान में जीना छोड़ दीजिए।"
09 Apr 2022 02:01PM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर कोई आईपीएल मैच जिताने वाले 10वें क्रिकेटर बने हैं। रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सौरभ तिवारी, ड्वेन ब्रावो, एम.एस. धोनी, मिचल सैंटनर, निकोलस पूरन, रविंद्र जडेजा और श्रीकर भरत ऐसा करने वाले अन्य 9 बल्लेबाज़ हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में ऐसा 3 बार किया है।
09 Apr 2022 01:25PM,by: Naveen kumar sahu
करौली हिंसा पर भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीण ने दावा कि शहर में बने डर के माहौल के कारण 195 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं, जिसकी सूची प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। आखिर कांग्रेस को रामनवमी और हनुमान जयंती से इतनी घृणा क्यों है? श्रद्धालु यह पर्व कैसे मना सकेंगे?
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के जवाहर भवन में एक किताब के उद्घाटन के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे। जहां राहुल गाँधी ने कहा कि मायावती इस बार चुनाव नहीं लड़ीं, भाजपा को खुला मैदान दे दिया। हमने उनसे गठबंधन करने को लेकर बात भी की और कहा कि मुख्यमंत्री बनिए लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। मायावती को भेजा था गठबंधन में आने का न्योता: राहुल गाँधी
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


