कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी) और प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस ने भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष जबकि राज कुमार छब्बेवाल को उप-सीएलपी नेता बनाया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद नवजोत सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पंजाब: कांग्रेस के अध्यक्ष बने अमरिंदर सिंह बरार
10 Apr 2022 04:28AM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू में एक दशक पुराने मंदिर में रात को अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने सुबह मूर्तियों को हुए नुकसान को देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने व शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के इरादे विफल करने का आग्रह किया। जम्मू-कश्मीर: मंदिर में अज्ञात लोगों ने किया तोड़फोड़
10 Apr 2022 04:28AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नलगंज में छात्र सर्वेश यादव की पिटाई के मामले में आरोपी दोनों दरोगाओं ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। वह चौकी में बंद कर छात्र पर आधे घंटे तक ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहे। बेतहाशा पिटाई से जब वह जमीन पर गिर गया तो उसे कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने को धमकाते हुए भगा दिया। भुक्तभोगी ने खुद आपबीती बयां की। हाल यह रहा कि घंटों बाद भी वह दहशत में दिखा।
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सबसे दूर स्थित तारा खोजने के बाद अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा (गैलेक्सी) का पता लगाया है। उन्होंने इसे एचडी1 नाम दिया है। यह पृथ्वी से 13.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। खगोलविदों का कहना है कि इसका निर्माण बिग बैंग के बाद हुआ है।
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) व राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय को अंजान फोन नंबरों से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. भारती महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। पांडेय दंपती ने मामले में थाना गांधीपार्क में पहुंचकर तहरीर दी है।
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
करनाल- बिजली निगम ने दो माह पहले मरम्मत कार्य शुरू करते हुए दावा किया था कि इस बार गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। शहर के अलावा गांवों में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी लेकिन अब गर्मी की शुरुआत में ही दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बत्ती गुल होने का सिलसिला भी तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में तेज गर्मी में बिजली न होने पर लोगों को न दिन में चैन मिल पा रहा है और न रात में। पारा फुल और बत्ती हो रही गुल
10 Apr 2022 12:37AM,by: Imran Khan
मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा था जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था। शुरुआत में इसका प्रोफाइल फोटो बदल दिया गया था, लेकिन फिर खाली नजर आने लगा था। मौसम विभाग को वापस इसे हासिल करने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा।
10 Apr 2022 12:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








