बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। राहुल गांधी को बसपा के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। यह बयान उनकी जातिवादी सोच का प्रतीक है।
10 Apr 2022 09:03AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वह एक ही बात फिर से कहना चाहते हैं कि सत्ता माध्यम है, यह लक्ष्य नहीं है। अनसुलझे प्रश्नों को सुलझाने का काम भाजपा की सरकार करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी।
10 Apr 2022 09:01AM,by: Imran Khan
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए।
10 Apr 2022 09:01AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर, एक कैब जिस पर वह लगा था और अन्य सामान भी जब्त किया है।
10 Apr 2022 09:01AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार के बाद कप्तान रविंद्र जडेजा ने कहा है, "हम सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। हमें अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।" जडेजा ने कहा, "हम दोनों विभागों (बल्लेबाज़ी व गेंदबाज़ी) में बेहतर करने की कोशिश करेंगे और हमें साथ मिलकर वापसी की कोशिश करनी होगी।"
10 Apr 2022 09:00AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आज रामनवमी के मौके मुंबई में शिवसेना के पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर लाउडस्पीकर लगाने और उस पर हनुमान चालीसा बजाने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने को कहा था।
10 Apr 2022 08:32AM,by: Imran Khan
रामनवमी के अवसर पर, बेंगलुरु नगर निकायों और दिल्ली की दो नगर पालिकाओं ने रविवार, 10 अप्रैल को पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अनुसार, "बूचड़खानों, रामनवमी पर पशु वध, और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।"
10 Apr 2022 07:34AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




