भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल विश्व के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आगे कहा, "जब वह पूरी लय में हों तो लोग पैसे खर्च कर उन्हें बल्लेबाज़ी करते देखना पसंद करेंगे। वह मुझे विराट कोहली की याद दिलाते हैं।"
10 Apr 2022 10:22AM,by: Naveen kumar sahu
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर के सिटी काउंसिल ने भारत से चोरी हुईं 7 ऐतिहासिक कलाकृतियों को वापस लौटाने के लिए मतदान किया है। इनमें से 6 प्राचीन कलाकृतियों की चोरी 19वीं सदी के दौरान हिंदू मंदिरों से हुई थी जबकि एक तलवार भारत से बाहर तस्करी किए जाने के बाद अवैध रूप से खरीदी गई थी।
10 Apr 2022 10:22AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजधानी में 04 वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे जिंदा जला देने की वीभत्स वारदात पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में राजधानी अपराधियों के हवाले है। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी तत्वों में कानून का भय नहीं है। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया गया है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों में क्या हालात हैं, यह भी लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से उजागर हो रहा है।
10 Apr 2022 09:37AM,by: Imran Khan
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। राहुल गांधी को बसपा के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। यह बयान उनकी जातिवादी सोच का प्रतीक है।
10 Apr 2022 09:03AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वह एक ही बात फिर से कहना चाहते हैं कि सत्ता माध्यम है, यह लक्ष्य नहीं है। अनसुलझे प्रश्नों को सुलझाने का काम भाजपा की सरकार करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी।
10 Apr 2022 09:01AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






