कर्नलगंज में छात्र सर्वेश यादव की पिटाई के मामले में आरोपी दोनों दरोगाओं ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। वह चौकी में बंद कर छात्र पर आधे घंटे तक ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहे। बेतहाशा पिटाई से जब वह जमीन पर गिर गया तो उसे कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने को धमकाते हुए भगा दिया। भुक्तभोगी ने खुद आपबीती बयां की। हाल यह रहा कि घंटों बाद भी वह दहशत में दिखा।

feature-top

सर्वेश ने बताया कि घटना करीब 3.30 बजे की है। वह लाइब्रेरी से निकल ही रहा था तभी दोनों दरोगा हर्षवीर सिंह और सोहराब अहमद वहां आ धमके। उनके साथ एक सिपाही भी था। उन्होंने बिना कुछ पूछे ही उसका कॉलर पकड़ लिया और फिर उसे घसीटते हुए ले जाने लगे। उसने कारण पूछा तो धमकाया और फिर सीधे विवि चौकी में खींच ले गए। वहां पहुंचते ही दोनों प्लास्टिक के पाइप से बने डंडे से उसे पीटने लगे।

feature-top