राजस्थान के करौली में भड़ी हिंसा के बाद तनाव के हालात बने हुए हैं। जिले में चार अप्रैल तक कर्फ्यू लगा हुआ है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट भी बंद है। सरकार ने जांच के लिए एसआईटी बना दी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवान तैनात है और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। करौली में कर्फ्यू: पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी
03 Apr 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे के पास गांव डीडा सैनिया में विद्यार्थियों से भरी एक टूरिस्ट बस का टायर फट गया। टायर फटने से चालक संतुलन खो बैठा और बस खेत में पलट गई। विद्यार्थियों के चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह से उन्होंने बस में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पंजाब: छात्रों से भरी बस पलटी
03 Apr 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को मुंबई के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने इस बारे में कहा, "वह घर आ गई हैं और ठीक हो रही हैं। कुछ दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।" गौरतलब है, उन्हें कल मुंबई-पुणे हाईवे पर एक कार दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलिसा हीली ने पुरुष और महिला विश्व कप फाइनल का अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने महिला विश्व कप फाइनल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 170(138) रन बनाने के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऐडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 149(104) रन बनाए थे।
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, "मुझे लगता है कि वह दिन बहुत करीब है जब कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस आएंगे। आज हर भारतीय कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्चाई जानता है। यही वह समय है जब कश्मीरी पंडितों को अपने घरों में इस तरह वापस जाना है कि वे भविष्य में फिर कभी नहीं उखड़ें।"
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी जांच में पाया कि कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या हिजाब विवाद की पृष्ठभूमि में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के इरादे से की गई थी। फरवरी में हुई हर्षा की हत्या की जांच कर्नाटक सरकार ने स्थानीय पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी थी।
03 Apr 2022 12:34PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



