अभिनेता जॉन अब्राहम ने 'गरम मसाला' के सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ काम करने के सवाल पर कहा है कि वह उनके साथ काम करने का बहाना ढूंढ़ते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि अक्षय बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "अगर वर्तमान में ऐसे कोई 2 हीरो हैं जो साथ अच्छे लगते हैं तो वह मैं और अक्षय हैं।" अक्षय के साथ काम करने का बहाना ढूंढ़ता हूं: जॉन अब्राहम
03 Apr 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में हिंसा को लेकर कहा कि, "दंगे भड़काने में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त-से-सख्त कार्रवाई होगी।" अधिकारियों के मुताबिक, हिंदू कैलेंडर के पहले दिन मुस्लिम बहुल इलाके से गुज़रने के दौरान मोटरसाइकल रैली पर पथराव के बाद यह हिंसा हुई थी। करौली में कर्फ्यू लागू किया गया है।
03 Apr 2022 12:32PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा कास्ट पॉलिटिक्स का आरोप लगाए जाने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी पलटवार किया है। पवार ने कहा कि मनसे अध्यक्ष कभी भी किसी भी मुद्दे पर लगातार स्टैंड नहीं लेते हैं और साल में तीन से चार महीने के लिए अंडरग्राउंड रहते हैं और फिर बाहर आकर बयानबाजी करते हैं। मुझे पता नहीं बाकी के महीनों में वे क्या करते हैं।
03 Apr 2022 12:03PM,by: Naveen kumar sahu
बीमारियां लोगों को परेशान करती हैं और उन्हें कहीं का नहीं छोड़ती. टीबी के मामले में सरकार ने पीड़ित पक्ष को कुछ हद तक सहायता देने का इरादा किया है. इसके अंतर्गत 6 महीने तक दवा लेने वाले पीड़ितों अनुदान राशि दी जा रही है. इसी के साथ टीवी के पॉजिटिव केस खोजने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को भी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है. कोरबा जिला में सघन टीबी जांच कार्यक्रम के अंतर्गत कई हजार लोगों की जांच की गई. इनमें से काफी संख्या में लोग टीबी से ग्रसित पाए गए. सरकार की योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों का उपचार किया जा रहा है और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. लोगों को अलग-अलग स्तर पर सलाह दी जानी भी जा रही हैं कि उन्हें क्या कुछ करना होगा.
03 Apr 2022 11:31AM,by: Babuaa Desk
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है. रविवार को यानी आज पहला रोजा है. एक दिन पहले शनिवार को चांद दिखाई दिया था. रमजान का चांद दिखने के बाद से ही लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों को रमजान के पवित्र महीने की बधाई दी है. पीएम मोदी ने कामना करते हुए कहा है कि समाज में लोगों को शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को विकसीत करने की शक्ति मिले. 2 अप्रैल को चांद दिखाई देने के बाद तीन अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपना उपवास शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस पवित्र महीने में लोगों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित करने की ताकत मिले.
03 Apr 2022 11:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






