एसटीएफ अंबाला की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला निवासी गांव औंगद जिला करनाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया. चार साल बाद पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
03 Apr 2022 12:14AM,by: Imran Khan
पिछले सप्ताह राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। क्योंकि एक मरीज की मौत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसे लेकर जेएचएसए और आईएमए द्वारा बुलाए गए 12 घंटे की हड़ताल के दौरान झारखंड के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं।
03 Apr 2022 12:14AM,by: Imran Khan
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ऑनलाइन पोर्टल प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल सोमवार से औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर देगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार की ओर से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। इतना ही नहीं, यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों से भी लिंक हो जाएगा। इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी और आवेदक ट्रैक कर सकेगा कि उसके आवेदन की स्थिति क्या है।
03 Apr 2022 12:14AM,by: Imran Khan
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले महिला विश्व कप फाइनल के लिए आईसीसी ने अंपायरों और मैच रेफरी के नाम की घोषणा की है। मैच में 4 महिला मैच ऑफिशियल्स होंगी जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा। लॉरेन एगनबैग (दक्षिण अफ्रीका) और किम कॉटन (न्यूज़ीलैंड) मैदानी अंपायर जबकि जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज़) टीवी अंपायर और जी.एस. लक्ष्मी (भारत) रेफरी होंगी।
02 Apr 2022 02:35PM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ‘पांचाल नगर’ रखने की मांग की। राजपूत ने कहा, "पहले फर्रुखाबाद को पांचाल क्षेत्र कहा जाता था...यह पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करता था।"
02 Apr 2022 02:31PM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस अपनी सेवाएं दे रही है। अब इरपिन और रोमानिव्का शहर में स्टारलिंक ने मोबाइल संचार सेवा शुरू कर दी है। यूक्रेनी सेना ने इन शहरों को रूस से मुक्त कराए जाने का दावा किया है। रूसी मीडिया का कहना है कि यूक्रेन में इस तरह का यह पहला मामला है। स्टारलिंक ने यूक्रेन के दो शहरों में शुरू की मोबाइल सेवा
02 Apr 2022 02:31PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



