महाराष्ट्र, दिल्ली और कई अन्य राज्यों के बाद, हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी पूरे क्षेत्र में सभी COVID संबंधित-प्रतिबंधों को हटा दिया। हालांकि, गुरुवार को जारी निर्देश के अनुसार मास्क का उपयोग और हाथ की स्वच्छता जारी रहेगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि राज्य में COVID-19 मामलों में तेज गिरावट देखी जा रही है।
01 Apr 2022 02:38PM,by: Babuaa Desk
नारायणपुर जिले में रावघाट परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया है। ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई है। पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को तोड़कर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर घुस आए, जहां पर जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। गुरुवार की दोपहर से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ जब बैरिकेड्स तोड़ रही थी तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की मांग है कि रावघाट परियोजना को बंद कर दिया जाए।
01 Apr 2022 02:37PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने चोरी के तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अपनी पत्नी को होली पर गिफ्ट देना चाहता था। उसकी नयी-नयी शादी हुई है। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के सूने मकान में ही सेंध लगा दी। वहां से गहने चोरी किए और पत्नी को दे दिए। इतने गहने देखकर पत्नी खुश तो हुई, लेकिन जांच कराने पर आधे नकली निकले। इस बीच CCTV फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। नईनवेली पत्नी को होली गिफ्ट देने पति बन गया चोर
01 Apr 2022 02:01PM,by: Imran Khan
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी की स्थिति की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव होने की उम्मीद है।
01 Apr 2022 01:29PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




