रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता में ज़्यादा उम्मीद जगाने वाली बात नहीं दिखी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर आगे कुछ प्रगति होगी तो वह इसकी जानकारी देंगे। जानकारी के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से अब तक 40 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में ज़्यादा उम्मीद नहीं: रूस
31 Mar 2022 10:33AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के गोरेगांव स्थित वनराई पुलिस ने एसबीआई एटीएम वेंडिंग सेंटर को लूटने और फिर सबूत मिटाने के लिए मशीन को आग लगाने के आरोप में तीन एटीएम कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लूट की वारदात को इसी साल 10 फरवरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी ने पहचान और गिरफ्तारी से बचने के लिए एक शातिर योजना बनाई थी। महाराष्ट्र: गोरेगांव में एटीएम कर्मी ही निकले लूटेरे
31 Mar 2022 10:32AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले में 27-वर्षीय एक किसान जितेंद्र संजय माली की लू लगने से मौत हो गई। अमलनेर अस्पताल के डॉक्टर आशीष पाटिल के मुताबिक, खेत में काम करने के बाद जितेंद्र घर वापस लौटते वक्त बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र: लू लगने से एक किसान की मौत
31 Mar 2022 10:13AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं। पुतिन को गुमराह कर रहे उनके सलाहकार: अमेरिका
31 Mar 2022 09:23AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

