latest

Generic placeholder image

योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर में लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 40 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए कई दौर की बैठक दिल्ली से लखनऊ तक हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है जबकि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। योगी का शपथ ग्रहण - ब्रजेश पाठक बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

25 Mar 2022 09:05AM,
by: Imran Khan