हरियाणा के अंबाला सिटी में अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब और हरियाणा सीमा के साथ लगते सद्दोपुर गांव की जद में तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड और एक एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। यह हैंड ग्रेनेड और डिवाइस हाईवे से 50 मीटर अंदर खाली मैदान में झाड़ियों में पड़े हुए थे। पुलिस को इसकी सूचना एमएम यूनिवर्सिटी के पास ही काम कर रहे कर्मचारी ने दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बम डिफ्यूज टीम को इसके बारे में सूचित किया गया।
20 Mar 2022 03:32PM,by: Naveen kumar sahu
मारियोपोल (यूक्रेन) के सिटी काउंसिल ने कहा है कि रूसी सेना ने शनिवार को एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की जहां लगभग 400 निवासियों ने शरण ले रखी थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इससे पहले रूसी सेना ने मारियोपोल में एक थिएटर पर बमबारी की थी जहां सैकड़ों नागरिक शरण लिए हुए थे।
20 Mar 2022 02:29PM,by: Naveen kumar sahu
भारत-श्रीलंका डे-नाइट टेस्ट के लिए इस्तेमाल हुई बेंगलुरु की पिच को आईसीसी ने औसत से नीचे रेट किया है। वेन्यू को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने कहा, "पिच पर पहले दिन से काफी टर्न था और हर सत्र के साथ इसमें सुधार हुआ यह बल्ले और गेंद के बीच समान मुकाबला नहीं था।"
20 Mar 2022 02:11PM,by: Naveen kumar sahu
न्यूज़ीलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने अपने देश में 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज़ करने की मांग कर कहा है कि इसे सेंसर करना न्यूज़ीलैंड के लोगों की स्वतंत्रता पर 'हमला' है। पीटर्स ने कहा, "फिल्म सच्ची और वास्तविक घटनाओं के बारे में है। इसे सेंसर करना 9/11 के हमले की सभी तस्वीरों को सार्वजनिक जानकारी से हटाने जैसा होगा।"
20 Mar 2022 02:11PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


