पाकिस्तान के सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं। पाकिस्तान: सियालकोट मिलिट्री बेस पर हुआ विस्फोट
20 Mar 2022 10:45AM,by: Naveen kumar sahu
उपभोक्ताओं को अपने दैनिक आवश्यक वस्तुओं के लिए अधिक भुगतान करना पड़ सकता है क्योंकि एफएमसीजी कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी के एक और दौर पर विचार कर रही हैं ताकि कमोडिटी कीमतों में अभूतपूर्व स्तर जैसे गेहूं, पाम तेल और पैकेजिंग सामग्री के प्रभाव को ऑफसेट किया जा सके।
20 Mar 2022 10:44AM,by: Babuaa Desk
इज़रायल के प्रधानमंत्री नेफटाली बेनेट ने कहा है कि भारत के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में वह भारत का दौरा करेंगे। बेनेट ने कहा, "हमारी 2 अनूठी संस्कृतियों, भारतीय संस्कृति और यहूदी संस्कृति के बीच गहरे संबंध हैं और वे सराहना और सार्थक सहयोग पर आधारित हैं।" अगले माह भारत आएंगे इज़रायली पीएम बेनेट
20 Mar 2022 09:56AM,by: Naveen kumar sahu
दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली वनडे जीत के बाद बांग्लादेश 110-अंक के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की अंकतालिका में शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका 10वें स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 7वें स्थान पर है। इंग्लैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 9वें पर है। शीर्ष 7 टीमें 2023 विश्व कप के लिए सीधे क्वॉलिफाई करेंगी।
20 Mar 2022 09:56AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतु राज अवस्थी व अन्य को हत्या की धमकी देते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तमिलनाडु के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी तमिलनाडु तौहीद जमात के सदस्य हैं। यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हिजाब पर बैन को बरकरार रखने के बाद सामने आया है।
20 Mar 2022 09:30AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बीच बुल्गारिया, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी रूसी तेल खरीद रहे हैं। भारतीय कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम और शीर्ष भारतीय रिफाइनर इंडियन ऑयल ने हाल ही में रूस से तेल खरीदा है। ब्रिटेन, कनाडा व अमेरिका जैसे देशों और ऑस्ट्रेलियाई रिफाइनर ऐमपॉल व इटली की सरकारी कंपनी ईएनआई ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है।
20 Mar 2022 09:30AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



