भोपाल में शराब की दुकान पर ईंट मारने के वीडियो को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है, "स्थानीय महिलाएं 3-साल से शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन कर रही थीं। प्रशासन ने दुकान की जगह गलत दी है। आसपास लाखों-हज़ारों मज़दूरों की ज़िंदगी तबाह हो गई।" उन्होंने कहा, "प्रशासन को यहां बुलडोज़र चलाना चाहिए।पत्थर तो छोटी बात है।" शराब की दुकान पर ईंट मारने पर बोली उमा भारती...
15 Mar 2022 10:32AM,by: Naveen kumar sahu
पुलिस ने बताया है कि जालंधर (पंजाब) के मालियां गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, संदीप पर 8-10 राउंड गोलियां फायर की गईं और मामले में आगे की जांच जारी है।
15 Mar 2022 09:27AM,by: Naveen kumar sahu
भारत द्वारा श्रीलंका का 2-0 से टेस्ट सीरीज़ में सूपड़ा साफ करने और घर पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका जारी की है। भारत 58.33% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका 50% अर्जित अंकों के साथ तीसरे से पांचवें पर आ गया है।
15 Mar 2022 09:27AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृज मोहन अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि छत्तीसगढ़ तानाशाह राज्य बन गया है। कांग्रेस सरकार जनता को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने से रोक रही है और राज्य के थिएटर मालिकों को धमका रही है कि फिल्म प्रदर्शित न की जाए। वही प्रदेश कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।
15 Mar 2022 08:42AM,by: Imran Khan
साल 2022-23 के लिए रायपुर नगर निगम अपना बजट पेश करने जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर और हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम पहुंचे। राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू की जा चुकी है। जिसमें बजट पेश किया जाना है।
15 Mar 2022 08:20AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






