भारतीय गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी महिला विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गई हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच के दौरान अपना 40वां विश्व कप विकेट लेकर उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की लिनेट फुलस्टन ने 1988 तक के अपने विश्व कप करियर में 39-विकेट लिए थे।
12 Mar 2022 11:08AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2022 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की। दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान में कहा, "लाल और नीले रंग की नई जर्सी युवा और जीवंत ऊर्जा का अनुभव कराती है। लाल रंग मैदान पर टीम के साहस का प्रतीक है जबकि नीला संतुलन और संयम का प्रतीक है।" दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी
12 Mar 2022 10:14AM,by: Naveen kumar sahu
हरमनप्रीत कौर महिला विश्व कप इतिहास में 3-शतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। 33-वर्षीय हरमनप्रीत ने शनिवार को महिला विश्व कप मैच में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 109 (107) रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। हरमनप्रीत का पहला महिला विश्व कप शतक (107*) 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा (171*) 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।
12 Mar 2022 10:14AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2019 में ऐडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ 335* (418) रन बनाकर डे-नाइट टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाद पाकिस्तान के अज़हर अली हैं जिन्होंने 2016 में दुबई में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 302* (469) रन बनाए थे। पूर्व-इंग्लिश कप्तान एलेस्टर कुक के नाम 243-रन (407) का तीसरा सर्वाधिक स्कोर दर्ज है। डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर क्या हैं?
12 Mar 2022 09:41AM,by: Naveen kumar sahu
मायावती ने कहा कि, "बसपा के सभी प्रवक्ता अब से टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।" उन्होंने ट्वीट किया, "मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर बसपा को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया वह किसी से भी छिपा नहीं है।" बसपा के प्रवक्ता अब से टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे: मायावती
12 Mar 2022 09:41AM,by: Naveen kumar sahu
एक पहलवान की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल (दिल्ली) में बंद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार जेल में अन्य कैदियों को फिटनेस कोचिंग दे रहे हैं। जेल के अधिकारियों ने बताया कि परिसर के अंदर कम-से-कम 10 कैदियों ने उनकी क्लास जॉइन की है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, सुशील थ्योरी क्लास भी लेते हैं। सुशील कैदियों को दे रहे हैं फिटनेस कोचिंग
12 Mar 2022 09:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






