अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया कि अमेरिका यूरोपीय संघ व 7 देशों के समूह के साथ मिलकर रूस के 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा रद्द करेगा। उन्होंने कहा, "हम रूसी वोडका, सीफूड और हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठा रहे हैं।" इससे पहले अमेरिका ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
12 Mar 2022 12:54AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेनी रक्षा सचिव ओलेक्सी दानिलोव ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में मॉस्को को हुए नुकसान को लेकर अपने खुफिया अधिकारियों से बहुत नाराज़ हैं और उन्होंने 8 जनरलों को बर्खास्त किया है। उन्होंने कहा कि रूसियों ने यह कभी नहीं सोचा था कि यूक्रेन 'इतना एकजुट' है।
12 Mar 2022 12:54AM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू-कश्मीर की एक अदालत ने 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं को फिल्म में शहीद स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का चित्रण करने वाले दृश्य दिखाने से रोकने के लिए एक अंतरिम आदेश पारित किया है। दरअसल, स्क्वाड्रन लीडर की पत्नी ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि फिल्म में उनके पति की भूमिका को तथ्यात्मक रूप से गलत दिखाया है।
12 Mar 2022 12:54AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में 'गुजरात पंचायत महासम्मेलन' में भाग लिया। इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधियों से प्रत्येक गांव में 75 पेड़ लगाने को कहा। उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक गांव में कम-से-कम 75 किसान ऐसे होने चाहिए जो प्राकृतिक तरीके से खेती करें।"
12 Mar 2022 12:54AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शुक्रवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 25 लाख+ लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं। आईओएम के अनुसार, 15 लाख+ शरणार्थी पोलैंड चले गए, जबकि बाकी तीसरे देश के नागरिक थे। वहीं, इस संघर्ष में 516 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
12 Mar 2022 12:53AM,by: Naveen kumar sahu
चीन ने पूर्वोत्तर के 90 लाख की आबादी वाले शहर चांगचुन में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन लगा दिया है। इसके तहत निवासियों को घर में रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुज़रना होगा। चीन में कोविड-19 के 1,100 से अधिक नए मामले मिले जो करीब 2 वर्षों में सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। चीन: इस शहर में फिर लगाया गया लॉकडाउन
12 Mar 2022 12:53AM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान रॉयल्स ने लसिथ मलिंगा को तेज़ गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। 2021 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मलिंगा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। मलिंगा ने कहा, "आईपीएल में वापसी करना शानदार एहसास है।" राजस्थान रॉयल्स ने मलिंगा को बनाया तेज़ गेंदबाज़ी कोच
12 Mar 2022 12:53AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

