रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व की मंगल कामना के लिए यजुर्वेद के श्लोक से बजट भाषण की शुरुआत की अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के दिव्य स्थलों पर पूजा करने वाले पुजारियों बैगा गुनिया मांझी आदि को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया वो चमड़े या जूट का नहीं होकर गोबर के बाई प्रोडक्ट से निर्मित है। मुख्यमंत्री के द्वारा बजट के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रीफकेस को गोबर के पाउडर से तैयार किया गया है जिसे महिला स्वसहायता समूह की दीदी नोमिन पाल द्वारा बनाया गया है।
09 Mar 2022 07:19AM,by: Imran Khan
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज जिंदल चिल्ड्रन होम का उदघाटन किया। दरअसल सीएम भूपेश बघेल बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे है.दोपहर 12:30 बजे बजट भाषण शुरू होगा. बजट को लेकर प्रदेश भर की निगाहें टिकी हुई हैं. आखिर किन किन वर्गो को इस बजट में फायदा पहुंचाया जाएगा. दरअसल पिछले 3 बजट में देखा गया है कि सरकार का फोकस किसानों, मजदूरों, महिला और उद्योग पर रहा है. इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट भाषण में कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल करने पर निर्णय लिया जा सकता है. इसको लेकर कर्मचारियों की तरफ से लगातार मांग की जा रही है. इसको लेकर भी सरकार अपने बजट में प्रावधान कर सकती है. इस बार बजट 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है. इसको लेकर हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि 1 लाख करोड़ के ऊपर का बजट पेश हो सकता है. इसमें ट्राईबल्स, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, उद्योग और सभी क्षेत्रों को संतुष्ट करने के अनुसार बजट तैयार किया गया है. बजट अपडेटः बजट को लेकर प्रदेश भर की निगाहें टिकी
09 Mar 2022 06:27AM,by: Imran Khan
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव , उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सवालों का जवाब देंगे । सबसे अधिक सवाल प्रधानमंत्री आवास और शराब दुकानों पर लगाए गए हैं । पहला सवाल भी पीएम आवास पर है । पीएम आवास में चूकि छत्तीसगढ़ पीछे हैं , लिहाजा इस पर कल सदन में हंगामा हो सकता है । वहीं , कई विधायकों ने सूबे के शराब दुकानों में गबन और चोरी पर प्रश्न पूछा है । चार विधायकों ने जानना चाहा है कि सरकार इन गड़बड़ियों पर क्या कार्रवाई कर रही है । उच्च शिक्षा मंत्री से कालेजों में प्राध्यापकों की स्थिति पर भी अनेक विधायकों ने सवाल किए हैं । प्रश्नकाल के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे । इसके बाद कल सदन की कार्रवाई स्थगित हो जाएगी ।
09 Mar 2022 06:05AM,by: Imran Khan
रायपुर। आयकर विभाग ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों के यहां बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा और दुर्ग में रहने वाले सभी ठेकेदारों के घर उनके उठने के पूर्व ही आयकर की टीम पहुंच गई थी। रायपुर में रोमंस क्यू में रहने वाले विनोद जैन, दुर्ग के मालवीय नगर में रहने वाले एनसी नाहर और कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल के यहां कार्रवाई जारी है । बताया जा रहा है कि कन्हैया अग्रवाल प्रदेश के कद्दावर मंत्री के काफी करीबी हैं। वही एनसी नाहर के खिलाफ जीएसटी में भी जांच जारी थी। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार नाहर के लिए इनपुट दिया है। उसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है।
09 Mar 2022 05:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








