कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन से लौटी छात्रा का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "निकासी (सरकार का) कर्तव्य है, कोई एहसान नहीं।" राहुल गांधी द्वारा शेयर वीडियो में एक छात्रा कह रही है कि यूक्रेन में जहां खतरा था वहां सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली, हमें रोमानिया पहुंचने के बाद भारत लाया गया।
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
युक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, ''शुरुआत में 20,000 भारतीयों ने रजिस्टर किया था, पर कई लोगों ने पंजीकरण नहीं करवाया था।'' बागची ने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि अब भी कई भारतीय खारकीव में फंसे हुए हैं। बकौल बागची, छात्रों को सुरक्षित तरह से वापस लाना ही प्राथमिकता है।
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच फॉर्मूला वन ने पुष्टि की है कि उसने रशियन ग्रां प्री के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है। इससे पहले फॉर्मूला वन ने सितंबर में सोची में होने वाली रेस को रद्द कर दिया था। एफआईए ने फैसला किया था कि रूसी ड्राइवरों को इस सीज़न तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करनी होगी। फॉर्मूला वन ने रशियन ग्रां प्री के साथ खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश लौटे कुछ भारतीय विद्यार्थियों से वाराणसी (यूपी) में बातचीत की जिसका वीडियो सामने आया है। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा, "मैं तो अभी भी मानता हूं कि देश में पहले से मेडिकल एजुकेशन की नीतियां सही होतीं तो आपको बाहर नहीं जाना पड़ता।"
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
यूएनएचआरसी में भारत ने कहा, भारत पहले ही यूक्रेन को मानवीय सहायता भेज चुका है, जिसमें दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य राहत सामग्री शामिल है। हम आने वाले दिनों में और सहायता भेज रहे हैं। यह एक तत्काल आवश्यकता है जिसे पूरा किया जाना चाहिए। यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी गई- भारत
03 Mar 2022 04:08PM,by: Naveen kumar sahu
मिजोरम में खौथलंगटुइपुई-तुइचवांग नदियों के 23 किलोमीटर लंबे हिस्से में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन परियोजना विकसित की जाएगी। 22.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना दक्षिणी जिलों की जरूरतों को पूरा करेगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा, "हमें अपनी नदियों का उपयोग आर्थिक, तेज और पारिस्थितिक रूप से परिवहन के बेहतर साधन के रूप में करना चाहिए।"
03 Mar 2022 01:02PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


