छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स असोसिएशन की मेज़बानी में आयोजित होने जा रही सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप को प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेदर जैकेट व चश्मा पहनकर बाइक चलाई। सीएमओ ने बाइक चलाते मुख्यमंत्री का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। सीएमओ ने लिखा, "चलिए इस सप्ताहंत को यादगार बनाएं।" सीएम बघेल ने लेदर जैकेट पहनकर चलाई बाइक
04 Mar 2022 01:33AM,by: Naveen kumar sahu
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यूक्रेनी लोगों का एक समूह रूसी टैंक पर 'कब्ज़ा' करने के बाद उस पर चढ़कर सवारी करते नज़र आ रहा है। वीडियो में लोगों को खुशी से चिल्लाते हुए और एक शख्स को 'हमने कर दिखाया' और 'यूक्रेन की जय' कहते सुना जा सकता है।
04 Mar 2022 01:33AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक लाइव स्पीच में कहा है कि यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने 3000 से अधिक भारतीय नागरिकों को एक दिन से अधिक समय तक खारकीव में एक ट्रेन स्टेशन में बंधक बनाकर रखा। उन्होंने आगे कहा, "खारकीव छोड़ने वाले चीनी छात्रों पर भी यूक्रेनी सेना ने फायरिंग की। इनमें से 2 घायल हो गए।"
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
नेटफ्लिक्स ने रूस में भविष्य के अपने सभी प्रोजेक्ट्स और अधिग्रहणों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दरअसल, चार रूसी भाषाओं की सीरीज़ का काम प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में था जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है। सोमवार को ‘द वॉल्ट डिज़नी कंपनी’ ने भी घोषणा की थी कि वह रूस में सभी प्रदर्शन रोक देगी। नेटफ्लिक्स ने रूस में अपने सभी प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश में अब तक 97% से अधिक वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। उन्होंने ट्वीट किया, "शत-प्रतिशत पहली डोज़ के लक्ष्य की तरफ बढ़ते कदम।" गौरतलब है कि देश में अब तक 178 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट से पहले उन्हें बधाई देते हुए कहा है, "हाज़मे की गोली, त्योहार में होली और बैटिंग में कोहली पूरे भारत को पसंद है।" उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें बचपन से आगे बढ़ते देखा है। विराट की यह शानदार उपलब्धि है।"
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



