बीजेपी विरोधी मोर्चे को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हमें देश को सही रास्ते पर लाना है। पीएम कौन होगा इसकी चर्चा बाद में की जा सकती है।" ठाकरे ने कहा, "हमारा हिंदुत्व गलत राजनीति नहीं सिखाता। कुछ लोग केवल एजेंडे के लिए काम करते हैं, भले ही देश नरक में जाए।" हमें भारत को सही रास्ते पर लाना है: उद्धव ठाकरे
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि वोटिंग के बाद अखिलेश ने मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में रहकर मीडिया से बातचीत की। बीजेपी ने ईसी से कार्रवाई की मांग की है। यूपी चुनाव: बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ ईसी से की शिकायत
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
चुनाव आयोग ने कोविड-19 मामलों में कमी के मद्देनज़र राजनीतिक दलों को चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या मैदान में उतारने की अनुमति दे दी। ईसी के अनुसार, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां अधिकतम 40, जबकि बिना मान्यता प्राप्त पंजीकृत पार्टियां 20 स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए मैदान में उतार सकती हैं।
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री कृष्णा यादव की उनके घर के एक कमरे में सिर पर गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान उनके कमरे से देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग पहनाया जिसकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे मुंबई दौरे के समय आज मुझे अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान जाने का अवसर मिला। इस दौरान एक दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग पहनाया जो मेरे जीवन का अविस्मरणीय पल बन गया।" मुंबई: मनसुख मांडविया ने दिव्यांग व्यक्ति को पहनाया कृत्रिम अंग
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक में हिजाब पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षित होने से रोकने के लिए जानबूझकर राज्यभर के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन किया गया है। सिद्धारमैया के अनुसार, "अगर छात्र पगड़ी पहन सकते हैं तो छात्राएं हिजाब क्यों नहीं पहन सकती?"
21 Feb 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




