latest

Generic placeholder image

बठिंडा के नरुआना रोड पर अकाली और कांग्रेसी वर्करों के बीच झगड़ा हो गया। अकाली दल के पूर्व पार्षद हरजिंदर टोनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्कर बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर वोटरों को पैसा बांट रहे थे। जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी और उनकी एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी चरणजीत सिंह ने अकाली वर्करों से बातचीत की। वहीं घटना के बाद कांग्रेसी मौके से फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस शिअद के पूर्व पार्षद टोनी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी। तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पंजाब चुनाव: बठिंडा में भिड़े अकाली और कांग्रेसी कार्यकर्त्ता

20 Feb 2022 09:25AM,
by: Naveen kumar sahu