पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी कमलजीत कौर ने कहा कि, "चन्नी जी को पंजाब के लोगों का प्यार और समर्थन मिला है और यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें सीएम पद का चेहरा बनाया।" कौर के अनुसार, "हम आगामी पंजाब चुनावों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं।"
20 Feb 2022 07:25AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है जिसमें सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी और के.एस. भरत शामिल हैं। ऑल-राउंडर सौरभ कुमार को पहली बार टीम में चुना गया है।
20 Feb 2022 07:24AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी स्पेस फर्म द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास हवाई पट्टी में अतिरिक्त हेलीकॉप्टर्स, एयर डिफेंस यूनिट, मानव रहित एरियल विमान और लड़ाकू जेट विमानों की तैनाती कर दी है। एक तस्वीर में दिख रहा है कि बेलारूस स्थित लूनिनेट्स हवाई पट्टी में 32 सुखोई-25 जेट्स खड़े हैं।
20 Feb 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि, "मैं एकदम साफ शब्दों में कह रही हूं कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो हम अभूतपूर्व आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि जो बाइडन प्रशासन ने कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए मॉस्को से बातचीत करने की कोशिश की थी लेकिन क्रेमलिन की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं आई।
20 Feb 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के सिख व हिंदू शरणार्थियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने शरणार्थियों द्वारा भेंट की गई अफगानिस्तान की पारंपरिक वेशभूषा 'चापन' पहनी। पीएम मोदी ने इसके बाद कहा, "इसे अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई साहब देखेंगे तो सबसे ज़्यादा खुश होंगे।" पीएम मोदी ने पहनी अफगान की वेशभूषा
20 Feb 2022 06:07AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






