पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर विवाद के बाद सफाई देते हुए कहा है कि इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा, "मैंने संजय सिंह, केजरीवाल जैसे बाहरी नेताओं के बारे में बात की। जो प्रवासी पंजाब में आकर काम करते हैं, पंजाब उनका भी उतना ही है जितना हमारा है।" 'यूपी-बिहार के भैया' वाले बयान पर सीएम चन्नी ने दी सफाई
17 Feb 2022 01:32PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने टी20 विश्व कप 2022 में भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर कहा है कि रोहित शर्मा के साथ के.एल. राहुल को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ईशान किशन बुरा विकल्प नहीं हैं लेकिन मेरा मानना है। विश्व कप में राहुल और रोहित ओपनिंग करते दिखेंगे।"
17 Feb 2022 01:25PM,by: Naveen kumar sahu
कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में किरीट सोमैया के खिलाफ पिछले साल दर्ज हुई प्राथमिकी के संबंध में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन जारी किया। गुरुवार को सोमैया ने समन की तस्वीर ट्वीट की। पुलिस ने उन्हें 15-दिन में लिखित बयान के साथ पेश होने अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है।
17 Feb 2022 01:25PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के करीब 13 साल बाद वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) जी. अशोक कुमार को देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया है। वह एनएसए अजित डोभाल नीत राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल सचिवालय के समन्वय में काम करेंगे। सुरक्षा मामले से संबंधित कैबिनेट समिति ने पिछले साल पद के सृजन संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।
17 Feb 2022 12:58PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पंजाब में एक भी गांव नहीं जहां उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग मेहनत न करते हों। उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती है ताकि उनकी गाड़ी चल जाए।"
17 Feb 2022 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, "चन्नी ने बस इतना कहा था कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए।" चन्नी के बयान का गलत अर्थ निकाला गया: प्रियंका गांधी
17 Feb 2022 12:02PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'पंजाब में यूपी-बिहार के भैया को न घुसने दें' बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी (यूपी) में संत रविदास और पटना साहिब (बिहार) में गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा, "क्या आप संत रविदास को भी पंजाब से निकाल देंगे? क्या गुरु गोविंद सिंह का अपमान करोगे?"
17 Feb 2022 12:02PM,by: Naveen kumar sahu
वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) का एक नया रूप चिंता का विषय बनकर उभरा है। देश की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, डेल्टाक्रॉन नाम का हाइब्रिड संस्करण, डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों उपभेदों की विशेषताओं को प्रदर्शित करता है, यूनाइटेड किंगडम (यूके) में नमूनों में पाया गया है।
यूकेएचएसए ने कहा कि मामलों की खोज के बाद उत्परिवर्ती संकर वेरिएँट की निगरानी की जा रही है। यूके में मिले डेल्टाक्रॉन मामले, अलर्ट जारी
17 Feb 2022 12:02PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



