दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग में आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया. संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है.दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि NSG को सूचना देकर स्पॉट पर बुलाया है. दिल्ली पुलिस अभी इसकी सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, सीमापुरी के घर से तीन किलो विस्फोटक आईईडी बरामद,ये वैसा ही है जैसा जनवरी में गाज़ीपुर फ्लावर मार्केट से बरामद हुआ था। संदिग्ध दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास के स्थान पर छिपे थे.
18 Feb 2022 02:25AM,by: Imran Khan
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि अमेरिका में हाईवे पर 2 इंजन वाला एक बीचक्राफ्ट बैरन प्लेन ट्रक से टकरा गया जिसके चलते 43-वर्षीय पायलट का निधन हो गया। दुर्घटनास्थल का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें टक्कर के बाद प्लेन और ट्रक में लगी आग दिख रही है। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। अमेरिका में हाईवे पर ट्रक से टकराया प्लेन
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
सऊदी अरब में महिला ट्रेन ड्राइवर्स के 30 पदों पर भर्ती के लिए करीब 28,000 आवेदन मिले हैं। स्पैनिश रेलवे ऑपरेटर रेनफे ने कहा कि अकैडमिक बैकग्राउंड और अंग्रेज़ी भाषा के ऑनलाइन असेसमेंट के बाद आवेदकों की संख्या लगभग आधी रह गई। 30 चुनी गईं महिलाएं ट्रेनिंग के बाद मक्का व मदीना शहरों के बीच बुलेट ट्रेनें चलाएंगी।
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स 1-दिवसीय अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचे और प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। गेट्स को पाकिस्तान से पोलियो वायरस को खत्म करने और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों को लेकर जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने गेट्स के सम्मान में लंच का भी आयोजन किया। अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचे बिल गेट्स
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा, "जो प्रधानमंत्री कल पठानकोट आए चुनाव के लिए वही प्रधानमंत्री अपने घर से 5-6 किलोमीटर नहीं आ पाए किसानों से मिलने के लिए पुरी दुनिया का भ्रमण कर लिए पर किसानों से नहीं मिल पाए।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो हवाई जहाज़ खरीद लिए लेकिन गन्ना किसानों का बकाया नहीं दिया।"
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पंजाब के पठानकोट में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े मियां और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोटे मियां कहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का जन्म आरएसएस से हुआ है। बकौल प्रियंका, दोनों (मोदी और केजरीवाल) नेताओं ने विज्ञापन पर बहुत खर्चा किया है। मोदी बड़े मियां हैं और केजरीवाल छोटे मियां: प्रियंका गांधी
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के एक बाज़ार में टीएमसी नेता नूर सलाम बेग की 3 लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया व पिटाई की जिसमें उसकी मौत हो गई। बेग के परिवार ने आरोप लगाया कि ज़मीन विवाद के चलते उनकी हत्या की गई।
18 Feb 2022 01:13AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




