latest

Generic placeholder image

आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा "सूर्य नमस्कार का वैज्ञानिक महत्व" विषय पर आयोजित तरंग संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने कहा कि सूर्य नमस्कार स्वास्थ्य प्राप्त करने का कम्पलीट पैकेज है। डॉ राकेश पंडित ने आगे कहा कि वैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर विकसित हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों ने मनुष्य स्वास्थ्य के लिए अनेकों साधन, उपक्रम एवं विधियां निर्देशित की हैं। सूर्य नमस्कार का अभ्यास हमारे शरीर,मन, आत्मा पर सकारात्मक डालता है। सूर्य नमस्कार एक ऐसी विलक्षण योगिक क्रिया है जो समग्र स्वास्थ्य का संपूर्ण साधन माना गया है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास व्यक्ति के भोतिक/शारीरिक स्तर से लेकर मानसिक स्तर तक को प्रभावित करता है।सूर्य नमस्कार शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं को विकसित करने और बढ़ाने का अचूक उपाय माना गया है। सूर्य नमस्कार अभ्यास स्वास्थ्य का कम्पलीट पैकेज

08 Feb 2022 09:30AM,
by: Naveen kumar sahu