latest

Generic placeholder image

रायपुर: बीते दिनों राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजयुमो ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी। जिस पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस जवाबी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

05 Feb 2022 04:00AM,
by: Imran Khan