टी20 विश्व कप 2021 में गेंदबाज़ी करने में असमर्थता के कारण हुई आलोचना को लेकर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे एक बल्लेबाज़ के रूप में टीम में चुना गया था।" उन्होंने कहा, "विश्व कप में हम जिस स्थिति में थे लगा सब कुछ के लिए मुझे जिम्मेदार माना जा रहा था।" "मैं देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं।"
01 Feb 2022 08:46AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली में संसद के बजट सत्र के पहले दिन सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "कई पार्टियों ने पेगासस का मुद्दा उठाया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति मामले की जांच कर रही है।" जोशी ने आगे कहा कि इसलिए (बजट सत्र में) बजट से संबंधित मुद्दों को ही उठाया जाना चाहिए।
01 Feb 2022 08:44AM,by: Naveen kumar sahu
कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन को एक रेस्टोरेंट के बाहर एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों हाथ में हाथ डाले चलते थे, और हालांकि उन्होंने एक मास्क पहना हुआ था, जल्द ही यह पता चला कि वह अभिनेत्री-गायिका सबा आजाद हैं। अभिनेत्री कुछ फिल्मों और सीरिज़ का हिस्सा रही हैं, और वह अगली बार रॉकेट बॉयज़ में दिखाई देंगी, जो 4 फरवरी 2022 को सोनी लिव पर प्रीमियर के लिए तैयार है। खैर, हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या दोनों कलाकार एक साथ हैं या नहीं। हालाँकि, ऐसा लग रहा है कि इस जोड़े ने इसके बारे में चुप रहने का फैसला किया है।
01 Feb 2022 08:44AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूके (ब्रिटेन) से सीधी उड़ानों समेत दिल्ली और मुंबई से दैनिक उड़ानों के संचालन की अनुमति देते हुए कोविड-19 प्रतिबंधों को 15-फरवरी तक बढ़ा दिया। वहीं, सभी कार्यालयों को अब 75% क्षमता के साथ काम करने की इजाज़त मिली है। "यूके से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुज़रना होगा।"
01 Feb 2022 08:06AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर युवाओं के लिए जॉब कैलेंडर बनाने का वादा किया है।उन्होंने नोएडा में चुनाव प्रचार करते के दौरान कहा, "राजनीतिक दल सिर्फ घोषणा करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां देंगे, लेकिन यह कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे।" यूपी: युवाओं के लिए जॉब कैलेंडर तैयार होगा- प्रियंका गांधी
01 Feb 2022 08:06AM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





