मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के शराब नीति को लेकर दिए गए बयान के वीडियो को एडिट कर यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक यूट्यूब चैनल पर 'ये क्या बोल रहे हैं...बीजेपी के मुख्यमंत्री' नाम से वीडियो शेयर किया था।
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
सेना ने बताया है कि पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुई मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ज़ाहिद वानी 2017 से विभिन्न आईईडी हमलों के साज़िशकर्ताओं में से एक था। युवा लड़कों की भर्ती में भी वानी सक्रिय रूप से शामिल था।" सुरक्षाबलों ने कश्मीर में शनिवार से शुरू हुई 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मार गिराए।
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से 2017 के बाद से अपना सबसे बड़ा मिसाइल परीक्षण किया जो कथित तौर पर 2000 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद जापानी सागर में गिर गई। जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस परीक्षण की आलोचना की है। साथ ही, उत्तर कोरिया का इस महीने में यह सातवां मिसाइल परीक्षण है।
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर कहा है, "अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो गांधी को नहीं, जिन्ना को गोली मारता। पाकिस्तान की मांग जिन्ना की मांग थी।" राउत ने कहा, "निशस्त्र फकीर गांधी जी को गोली मारना, यह ठीक नहीं था, उसका तो पूरे विश्व को दुख हुआ।"
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
शायर मुनव्वर राणा ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो वह राज्य को छोड़कर कोलकाता या दिल्ली चले जाएंगे। उन्होंने कहा, "जब हमारे ऊपर फर्ज़ी मामले हों...इतना हंगामा, इतना हंगामा जैसे हम न हों कोई माफिया का घर हो...हम न हों कोई दाऊद इब्राहिम का घर हो।"
30 Jan 2022 12:25PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बताया कि 15-18 आयु वर्ग के 60% युवाओं ने 3-4 हफ्ते में ही कोविड-19 टीके लगवाए और 20 दिनों के भीतर ही 1 करोड़ लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोविड-19 संक्रमण के केस भी कम होने शुरू हुए हैं, ये बहुत सकारात्मक संकेत है।"
30 Jan 2022 11:12AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24-घंटों के भीतर 8 राज्यों में शीत लहर और कोल्ड डे के हालात बनने की चेतावनी जारी की है। पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में अगले 24-घंटों में शीत लहर के हालात बन सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनने का अनुमान है।
30 Jan 2022 11:12AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


