छत्तीसगढ़ के चिंतलनार जिले के तिम्मापुरम इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जिले के एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी। सुनील शर्मा के मुताबिक, रविवार को तिम्मापुरम के जंगल वाले क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन चला जिसमें सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई। नक्सली की शव मौके से बरामद कर लिया गया है।
30 Jan 2022 02:38PM,by: Imran Khan
जयपुर (राजस्थान) के जामवा रामगढ़ में तारपीन तेल फैक्ट्री में आग लगने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत हो गई है। स्थानीय सीओ शिव कुमार ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। जिस जगह आग लगी उसका इस्तेमाल पेंटिंग में काम आने वाले थिनर को पैक करने के लिए किया जा रहा था।
30 Jan 2022 02:38PM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसान 12.30 बजे कलेक्ट्रेट के पास स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास इकट्ठा होंगे। वहां प्रदर्शन होगा। उसके बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे। तेजराम विद्रोही ने दावा किया कि देश भर में करीब 500 स्थानों पर ऐसा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। रायपुर में कलेक्ट्रेट के पास कल जुटेंगे किसान
30 Jan 2022 02:37PM,by: Imran Khan
सिंगर शान ने कहा है, "म्यूज़िक इंडस्ट्री में सिंगर की तरह गाने का दबाव होता है खासकर लड़कों पर। हर कोई अगला अरिजीत सिंह बनने की कोशिश कर रहा है और अपनी पहचान पाने में असफल हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले सभी पर किशोर कुमार या मोहम्मद रफी की तरह गाने का दबाव था लेकिन मेरे आने के समय इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं था।"
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




