latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण करने वाले हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए वे एक दिन पहले ही जगदलपुर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि वे दो दिवसीय दौरे पर बस्तर जा रहे हैं। कल जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे और उसके पहले आज दंतेवाड़ा के छिंदनार पुल का लोकार्पण करेंगे। उनहोंने बताया कि वे बहुत सारे विकास कार्यों का शिलान्यास भी करने जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि को लेकर बीजेपी के सवालों पर सीएम ने कहा कि बीजेपी वालों को पहले अपने प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए वे एक साथ राशि क्यों नहीं देते। पहले खुद करें फिर दूसरों को उपदेश दें। सीएम ने पूर्व सीएम डा. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यहां की जनता से जो वादा हमने किया था, वो हम यहां पूरा कर रहे हैं। उत्तराखंड की समस्याओं को देखते हुए वहां पर घोषणा की गई है। वहां 2500 क्विंटल में धान खरीदने की बात हमने नहीं की। वहां की भौगोलिक, सामाजिक समस्याओं को देखते हुए घोषणाएं की गईं है। श्री बघेल ने कहा कि उत्तराखंड में रमन सिंह मुख्यमंत्री चयन करके गए थे, उनहोंने जिनका नाम लिया वही मुख्यमंत्री बनाए गए थे लेकिन वे 4 महीने भी नहीं टिक पाए, उन्हे इस्तीफा देना पड़ गया। बीजेपी के सांसद संतोष पाण्डेय और अभिषेक सिंह को फरार घोषित किए जाने पर सीएम ने कहा कि वे जाएं और कोर्ट में पेश हो जाएं। क्या यह पहली बार हो रहा है? पिछले 15 साल में जब रमन सिंह की सरकार थी, क्या उस समय पुलिस फरारी में चालान पेश नहीं करती थी? "पहले वे खुद अमल करें, फिर उपदेश दें ": भूपेश बघेल

25 Jan 2022 08:42AM,
by: Imran Khan