अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर वह 2024 में चुनाव लड़ते हैं तो कमला हैरिस ही उप-राष्ट्रपति पद की दावेदार होंगी। अपने कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर बाइडन ने वाइट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा, "वह (हैरिस) अच्छा काम कर रही हैं।" गौरतलब है कि 57-वर्षीय हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति हैं।
21 Jan 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि हल्के लक्षण के साथ उनका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। रेड्डी ने ट्वीट किया, ''मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है व होम क्वारंटीन में हूं।'' उन्होंने आगे कहा कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी हुए कोरोना संक्रमित
21 Jan 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने टेस्ट टीमों की ताज़ा रैंकिंग जारी की है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में 1-2 से हार के बाद भारत पहले से तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज़ सीरीज़ 4-0 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। न्यूज़ीलैंड दूसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर है।
21 Jan 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल नहीं करने के बाद शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी का नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए प्यार नकली है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, "बीजेपी ने नेता जी के नाम पर वोट मांगे।" नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए बीजेपी का प्यार नकली है: शिवसेना
21 Jan 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6% की दर से बढ़ सकती है। आईआरआर ने बताया कि 2022-23 में वास्तविक जीडीपी 2019-20 से 9.1% अधिक रहेगी। आईआरआर के मुख्य अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार और आरबीआई से आर्थिक वृद्धि की रिकवरी में मदद मिलने की उम्मीद है।
21 Jan 2022 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने 2021 की महिला वनडे टीम का ऐलान किया है जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी शामिल हैं। 2021 में वनडे में 42.30 की औसत से 423 रन बनाने और 5 विकेट लेने वालीं इंग्लैंड की हीथर नाइट को कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को विकेटकीपर चुना गया है।
20 Jan 2022 03:58PM,by: Naveen kumar sahu
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने ऐलान किया कि उनकी सरकार मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिए भारत के समर्थन का आभार व्यक्त करने की खातिर देश के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में से एक का नाम 'महात्मा गांधी' स्टेशन रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने आज कई परियोजनाओं का संयुक्त उद्घाटन किया।
20 Jan 2022 03:58PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




