20 Jan 2022
आईसीसी ने 2021 की महिला वनडे टीम का ऐलान किया है जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी शामिल हैं। 2021 में वनडे में 42.30 की औसत से 423 रन बनाने और 5 विकेट लेने वालीं इंग्लैंड की हीथर नाइट को कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को विकेटकीपर चुना गया है।
20 Jan 2022 03:58PM,by: Naveen kumar sahu
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने ऐलान किया कि उनकी सरकार मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के लिए भारत के समर्थन का आभार व्यक्त करने की खातिर देश के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में से एक का नाम 'महात्मा गांधी' स्टेशन रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने आज कई परियोजनाओं का संयुक्त उद्घाटन किया।
20 Jan 2022 03:58PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि दिवंगत नेता व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर अगर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी पार्टी उनका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, "उत्पल पर्रिकर पर निर्भर करता है कि...वह गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं...गोवा में बीजेपी के विस्तार में उनके परिवार का बड़ा योगदान है।"
20 Jan 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने करियर को लेकर कहा है कि उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत ही एक जोखिम भरे सब्जेक्ट के साथ की थी। आयुष्मान ने कहा, ''मैं हमेशा से ही 'रिस्क टेकर' रहा हूं, मेरे पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं था।'' हाल ही में आयुष्मान की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।
20 Jan 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






