पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार पर अवैध रेत खनन मामले में ईडी की छापेमारी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'बीजेपी की नकली रेड' बताया है। उन्होंने कहा, "ईडी से रेड करवाना बीजेपी का पसंदीदा हथियार है क्योंकि उनके (बीजेपी) पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है। हर कोई आपकी तरह नहीं है। हम नहीं डरते।'' ईडी से रेड करवाना बीजेपी का पसंदीदा हथियार: राहुल गांधी
19 Jan 2022 07:38AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक निजी टीवी चैनल में कहा, "पंजाब की जनता कभी भी ऐसे हाथ में स्टेयरिंग (सत्ता) नहीं दे सकती कि साथ वाली सीट पर बंदा डरा रहे...कि ये आदमी मेरी गाड़ी कहीं ठोक तो नहीं देगा।" दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है।
19 Jan 2022 07:38AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि रिपब्लिक डे परेड में पहली बार ऑटो ड्राइवर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सफाई कर्मचारियों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सीटें रिज़र्व रखी गई हैं। कोविड-19 के कारण परेड में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 5,000-8,000 कर दी गई है जबकि पिछले साल करीब 25,000 लोग शामिल हुए थे।
19 Jan 2022 07:35AM,by: Naveen kumar sahu
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) रणवीर में एक विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना शाम साढ़े चार बजे हुई। भारतीय नौसेना के बयान में कहा गया है, "मुंबई नेवल डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।"
19 Jan 2022 06:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



