भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में अगले तीन-चार दिनों के लिए हल्की बारिश और भीषण ठंड की स्थिति का अनुमान लगाया है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, 21 से 23 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना है
18 Jan 2022 01:00PM, by: Tulsi Dewangan
पीयूष अरोड़ा स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक बनेंगे। वह 1 मार्च से कार्यभार संभालेंगे क्योंकि वह गुरप्रताप बोपारायक का स्थान लेंगे। वह स्कोडा, वोक्सवैगन, ऑडी, पोर्श और लेम्बोर्गिनी इन पांच वोक्सवैगन समूह ब्रांडों के भारत के संचालन की देखरेख करता है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के नए एमडी 'पीयूष अरोड़ा'
18 Jan 2022 12:59PM,by: Tulsi Dewangan
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोविड टिकाकरण को ज़रूरी नहीं बताया, लेकिन जो लोग टीकाकरण के लिए इच्छुक नहीं हैं उन्हें घर पर रहने को कहा। उन्होंने कहा की यदि आवश्यक हुआ तो राज्य में लोगों को टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यह भी बताया की, गुवाहाटी में 100 % लोगों को पहली और दूसरी डोज़ लग चुकी है। असम: सीएम ने टीकाकरण इच्छुक नहीं हैं उन्हें घर पर रहने को कहा
18 Jan 2022 12:58PM,by: Tulsi Dewangan
तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना पेरूर, ईलमिड़ी एवं उसूर अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सीनियर माओवादी लीडर सुधाकर डीव्हीसीएम, वेंकटापुरम एसीएम सहित लगभग 40-50 सशस्त्र नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। 17 जनवरी को को तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर जिले से DRG, CRPF का बल रवाना किया गया था। मंगलवार की सुबह सात बजे बीजापुर के थाना ईलमिड़ी के ग्राम सेमलडोडी एवं तेलंगाना राज्य के थाना पेरूर के ग्राम पेनुगोलू के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर एक महिला माओवादी सहित 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में ग्रेहाउंड का एक जवान घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर वारंगल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
18 Jan 2022 12:57PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


