latest

Generic placeholder image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के अपमान और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ लोगों से आवाज़ बुलंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह खतरे के खिलाफ बोलने का वक्त है. ‘बुली बाई' ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की सूची ‘नीलामी' के लिए डालने को लेकर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों और महिला अधिकार समूहों की नाराज़गी के बीच गांधी का ट्वीट आया है. ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की सूची तस्वीरों के साथ ‘नीलामी' के लिए डाल दी गई. यह एक साल से भी कम वक्त में दूसरी बार हुआ है. ऐसा लगता है कि यह ऐप ‘सुली डील्स' की ‘क्लोन' है जिसने पिछले साल विवाद खड़ा किया था.” विवादित 'बुली बाई' ऐप के ख़िलाफ़ बोले राहुल गांधी,

03 Jan 2022 01:15AM,
by: Imran Khan