एंटरटेनमेंट

Generic placeholder image

बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 03 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।

07 Oct 2023 10:37AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर:-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच,वाणिज्य व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी,और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी जी के जन कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर आज विधायक निवास बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लालू राठौर के समक्ष दो दर्जन ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने फूलमाला व कांग्रेस का गमछा पहना कर (चेरपाल)स्मिता वाचम, सुजाता वाचम,पारो हपका, समीर एड्रिंक समिदलाल एड्रिंक,(पदेडा)प्रशांत कोरसा, मोहन कोरसा,दिनेश कोरसा,कैलाश कोरसा,संतोष कोरसा,लक्ष्मण कोरसा,महेश कोरसा,संजेश कोरसा,पायकु मोडियम,(गंगालूर)रवि हेमला,अस्सु हेमला,नीलेश हेमला,सोनू हेमला,संजय हेमला,लछु हेमला,आयतु हेमला,लक्ष्मण हेमला सभी लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान जिला पंचायत-सदस्य सोमारू राम कश्यप, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव,जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती,जिला उपाध्यक्ष रितेश दास , मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, गंगालूर ब्लॉक अध्यक्ष-मंगल राना, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद सदस्य-महेश हेमला, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पुजारी, बंशीलाल नक्का, दिनेश पुनेम, सोनू कोरसा, कामेश मोरला, विरेद्र ठाकुर, लिलेंद्र दुर्गम एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

07 Oct 2023 10:37AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 30 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।

07 Oct 2023 10:37AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर जिला कार्यालय समाज कल्याण बीजापुर अंतर्गत एजुकेशन सिटी बीजापुर में जिले के दिव्यांगजन हेतु संचालित संस्था समर्थ जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र (District Disability Rehabilitation Centre) के संचालन हेतु स्पीच थेरेपिस्ट/ऑडियोलॉजिस्ट के संविदा पद पर "Walk in Interview" के माध्यम से भर्ती किया जाना है। इस हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित एवं वांछित दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि 09 अक्टूबर 2023 को कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण, जिला बीजापुर में उपस्थित होवें उक्त भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए बीजापुर जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

06 Oct 2023 01:49AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर शासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। जिसके लिए 18 अक्टूबर 2023 तक कार्यालयीन समय सायं 5ः30 बजे तक महिला एवं बाल विकास परियोजना बीजापुर में व्यक्तिगत रुप से अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन जमा किया जा सकता है। रिक्त पदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत गमपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र गमपुर हिरोलीपारा एवं ग्राम पंचायत कुवेम के आंगनबाड़ी केन्द्र कुवेम में 1-1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया। इसी तरह सहायिका के रिक्त पद हेतु ग्राम कुवेम के आंगनबाड़ी केन्द्र कुवेम, गमपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र गमपुर कर्रेपारा और मुच्चापारा, डौड़ी तुमनार के आंगनबाड़ी केन्द्र तामोड़ी, तोयनार के आंगनबाड़ी केन्द्र तोयनार बाजार पारा, मेंटापाल के आंगनबाड़ी केन्द्र हिरोली, बीजापुर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र राउतपारा 02, धनोरा के आंगनबाड़ी केन्द्र रेंगानार, एरमनार के आंगनबाड़ी केन्द्र एरमनार सरपंचपारा और कुएनार स्कुलपारा एवं मनकेली के आंगनबाड़ी केन्द्र मनकेली में 1-1 सहायिका के पद रिक्त है। आंगनबाड़ी के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्त्तीण एवं सहायिका के लिए 8वीं उर्त्तीण निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधि निर्देश-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी सहायिका को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद के लिए 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 01 वर्ष या 1 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकर्ता/सहायिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छुट दी जाएगी। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा। आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम या वार्ड में आंगनबाड़ी के केन्द्र स्थित है। शहरी/ग्रामीण/आदिवासी परियोजना में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी कोई आवेदिका न मिलने पर आठवी, पांचवी उर्त्तीण रखी जावेगी। सहायिका पद में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए अंकसूची की स्व-प्रमाणित छायाप्रति लगाया जाना अनिवार्य होगा तथा अंतिम चयन आदेश पूर्व मूल प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ अंकसूची सहित आवश्यक सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित हो। अंतिम चयन के समय मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए समुचित प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। सत्यापन ना होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त माना जायेगा। सभी दस्तावेज अभ्यर्थी द्वारा स्व-प्रमाणित कर लगाऐंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसे यह शपथ पत्र देना होगा कि छः महीने में स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। अन्यथा उसकी नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। वहीं पति का प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र के लिए नियमानुसार सक्षम अधिकारी द्वारा आवेदक को प्रस्तुत करना होगा। विधवा को मूल्यांकन में अतिरिक्त अंक की पात्रता होगी।

06 Oct 2023 01:49AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कैम्पस एम्बेसडर/प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अर्न्तगत कैम्पस एम्बेसडर के रूप में शासकीय शहीद वेंकटराव महाविद्यालय बीजापुर, बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र श्री लोकेश बेलसरिया एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी सरस्वती वाचम इसी तरह शासकीय इन्द्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र श्री समेश लम्बाड़ी एवं बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा कुमारी बुशरा खातुन, शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़, बीए तृतीय वर्ष के छात्र श्री रमेश कुमार एवं बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी हिमांशी कोर्राम, शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर, पॉचवां सेमेस्टर सिविल के छात्र श्री विवेक कुमार समरथ एवं पॉचवां सेमेस्टर इलेक्ट्रीकल की छात्रा कुमारी जिज्ञासा कुमार इसी तरह प्रोफेसर शासकीय शहीद वेंकटराव महाविद्यालय बीजापुर से श्री ललित ठाकुर, शासकीय इन्द्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम से श्री धमेन्द्र कुमार पाटनवार, शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ से श्री उग्रेन कुमार साहू एवं शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर से श्री संदीप कुमारी सोनी को नियुक्त किया गया है। कैम्पस एम्बेसडर/प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त

06 Oct 2023 01:49AM,
by: Alanga rao