भैरमगढ़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जनपद हाल में के पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर प्रेस क्लब सह पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक इकाई का गठन किया। इस दौरान जिला प्रेस क्लब बीजापुर के वरिष्ट पत्रकार कमलेश पैंकरा, वरिष्ट पत्रकार मो. याकूब खान, मो. अय्यूब खान सहित ब्लाक मुख्यालय के अन्य भागों से आए पत्रकार मौजूद थे। प्रेस क्लब भैरमगढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव श्रीनिवास झाड़ी ने बताया कि जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संरक्षक राजाराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अध्यक्ष एलांगा राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महा सचिव श्रीनिवास झाड़ी, सह सचिव निलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव संतोष देवांगन, कार्यकारणी सदस्य गोपीराम गोंदे, संदीप हलदर , सीताराम मांझी, लच्छूराम मौर्या, सुनीता कुंवर चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ट पत्रकार याकूब खान ने बधाई देते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने तथा आपसी मनमुटाव खत्म करने की बात कही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना व मिष्ठान्न खिला कर सभा का समापन किया गया।
22 Dec 2023 09:36AM,by: Alanga rao
संसद में हुए हंगामें के बाद विपक्ष के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सांसदों के निलंबन पर सवाल उठाए हैं। नागपुर में आदित्य ठाकरे ने कहा कि सवाल ये उठता है कि संसद पर हमला करने वाले व्यक्ति वहां कैसे पहुंचे, उसपर चर्चा होनी चाहिए, विचार होना चाहिए। लेकिन हैरानी की बात है कि जिन सांसदों ने इसपर सवाल पूछा और चर्चा की मांग की तो उन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा, ऐसे भी सांसदों को निलंबित किया गया जो वहां (संसद) मौजूद भी नहीं थे। जो मौजूद नहीं उन्हें भी किया सस्पेंड : आदित्य ठाकरे
15 Dec 2023 12:59AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी के निर्देशन में जनपद पंचायत बीजापुर द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत बीजापुर में किया गया। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सीईओ जनपद पंचायत श्री गीत सिन्हा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके एवं विकास सर्वे ने स्वंय रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमें ग्रामीण महिलाओं सहित जन सामान्य ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और 37 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने रक्तदान करने वाले नागरिको को प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि बीजापुर जिले में एनीमिया पीड़ित महिलाओं की संख्या ज्यादा है जिसके कारण जिला अस्पताल ने पर्याप्त खून की व्यवस्था करनी पड़ती है। जिसके लिए जिले के युवा, महिला एवं आम नागरिको को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और बहुत ही सुखद परिणाम रहा कि लोगो ने इस शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी तरह अन्य ब्लॉक एवं नगरीय निकाय स्तर पर शिविर आयोजित कर रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित की जा रही है। शिविर के आयोजक सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर श्री गीत सिन्हा ने बताया कि रक्तदान के अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक लोगो ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। श्री गीत सिन्हा ने बताया कि लोगो के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए रक्तदान के लाभ को बताते हुए रक्तदान के प्रति भ्रांतियो को दूर करने की लोगो में जागरुकता लाने का पूरा प्रयास मैदानी अमलो द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर जिला प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत बीजाुपर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल सहित जिला संगठक भारतीय रेडक्रास सोसायटी के श्री नरवेद सिंह ने रक्तदाओ को विशेष सहयोग किया एवं शिविर में अपनी महती भागीदारी सुनिश्चित की। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
25 Nov 2023 02:28PM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने शनिवार 18 नवंबर को उसूर ब्लॉक के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शो-काज नोटिस जारी किया वहीं अनुपस्थित शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान शास.उ.मा.वि. मुरकीनार मे पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सैय्यद मीर,व्याख्याता के.के झाड़ी, श्रीमती प्रतिभा रात्रे, कुमारी रेखा नेताम,स्वामी दास साहनी, शिक्षक एलबी कन्या आश्रम मुरकीनार मे पदस्थ शुभद्रा यालम शांति अंगमपल्ली,रजनी यालम, प्रा.शा. मुरकीनार के एम दीप्ति प्रा.शा. धारावरम के अल्का खलखो सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे पदस्थ शकुंतला राठौर अनुपस्थित पायी गई। अनुपस्थित शिक्षकों के अलावा रेसीडेंशियल स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर मुरकीनार, आवापल्ली एवं दुगईगुड़ा के प्रभारी अधीक्षकों को भी शो काज नोटिस जारी किया गया।निरीक्षण के दौरान एडीपीओ श्री एम व्ही राव एवं एपीसी श्रीनिवास एटला उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण
18 Nov 2023 01:59PM,by: Alanga rao
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने राजस्थान में एक समिति बनाई। हमने विशेषज्ञों को बुलाया और उनसे पूछा कि राजस्थान के मुसलमान कैसे हैं? विकास में उनकी भागीदारी कितनी है? उन्होंने एक रिपोर्ट सौंपी। मैंने वो रिपोर्ट राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यालय को भेजी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 60% मुस्लिम बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं। प्राइमरी से हाई स्कूल तक स्कूल छोड़ने की दर सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय में है। आपने कांग्रेस को मौका दिया और अशोक गहलोत को सीएम बनाया, लेकिन वे हर मोर्चे पर विफल रहें।"
10 Nov 2023 01:59AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









