22 Dec 2023
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों से पहली बार मुखातिब हुए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र ही इनका निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा। श्री साय ने राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण भी तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फौती, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन और नक्शा दुरूस्तीकरण जैसे कामों को लेकर जनता से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बिना किसी लेन-देन के लोगों के काम तेजी से होने चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालियों और गलियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों के साथ की वीसी
22 Dec 2023 03:32PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
22 Dec 2023 03:32PM,by: Tikendra Sinha
मिमिक्री करने वाले तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा- "राहुल गांधी अपरिपक्व, गैर-गंभीर और अलोकतांत्रिक हैं। उनका आचरण चाहे सदन के अंदर हों या बाहर, यह शर्मनाक करने वाला है। राहुल गांधी ने जो किया उसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी का आचरण शर्मनाक : अनुराग ठाकुर
22 Dec 2023 12:58PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, श्री रामविचार नेताम, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्री ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे। मंत्रियो से मिलें मुख्यमंत्री साय
22 Dec 2023 09:52AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









