26 Nov 2023
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना में सत्ता में बने रहें। बीआरएस और बीजेपी के बीच छुपी साझेदारी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का पहला लक्ष्य तेलंगाना में केसीआर को हराना है और फिर केंद्र से मोदी सरकार को हटाना है।
26 Nov 2023 12:02PM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धर्मराव बाबा आतराम को नक्सलवादियों ने धमकी दी है। नक्सलियों ने अब तक पांच बार उन्हें धमकी दी है। इस पर जानकारी देते हुए मंत्री धर्मराव बाबा आतराम ने कहा कि जो नया खदान का काम दिया जा रहा है उसके बारे में नक्सलवादियों का कहना है कि विभाग के अंदर हूं तो मदद करनी चाहिए। डायरेक्ट तो नहीं लेकिन इनडायरेक्ट तरीके से मुझको सूचना दी धमकी दी। महाराष्ट्र : मंत्री धर्मराव बाबा आतराम को नक्सलियों ने दी धमकी
26 Nov 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
विदेशी निवेशकों के बीच एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार को लेकर आकर्षण बढ़ा है। इसका प्रमाण नवंबर के निवेश डेटा से मिला है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में भारतीय शेयरों में 378 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। विदेशी निवेशकों के बीच फिर बढ़ा भारतीय शेयर बाजार का आकर्षण
26 Nov 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर मृतकों और शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखदायी दिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो करना था वो हम नहीं कर पाए। अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर हो जाता। ये हमारा दुख है कि इतना बड़ा हमला हुआ और उस समय हमें जो करना था वो कर नहीं पाए।
26 Nov 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी। लेकिन उस पर अब तक कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज करा 7 नवंबर की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस ने की महतारी वंदन योजना अभियान पर कार्रवाई की मांग
26 Nov 2023 08:26AM,by: Tikendra Sinha
आज मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से छत्तीसगढ़ की जिक्र किया। पीएम ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के रुमेला का जिक्र करते हुए बताया की रूमेला जी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक गाँव के मेले में भजिया का स्वाद लेती महिलाओं की फोटो भेजी थी। इसे भी पुरस्कृत किया गया। पीएम मोदी ने किया जगदलपुर की रूमेला का जिक्र
26 Nov 2023 08:26AM,by: Tikendra Sinha
26 नवंबर का दिन देश के संवैधानिक व्यवस्था के लिए अविस्मरणीय तारीख है। संविधान समिति के विधि सलाहकार कर्नाटक के बेनेगल नरसिंह राव नेसंविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमरावआंबेडकर सहित 6सदस्यो - कृष्णा स्वामी अय्यर, कन्हिया लाल माणिक लाल मुंशी,मोहम्मद सद्दुल्ला, एन. माधवराव, टी. टी.कृष्णमूर्ति, एन गोपाल स्वामी अय्यर, ने संविधान के प्रारंभिक प्रारूप सोपा था। संविधान सभा के विधि सलाहकार के रूप में बेनेगल नरसिंह राव का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू और वल्लभ भाई पटेल ने किया था। नरसिंह राव मद्रास और केंब्रिज से विधि के स्नातक रहे थे। 1910में भारतीय सिविल सेवा में चयनित हुए थे।1939में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायधीश रहे।1944में जम्मू कश्मीर के राजा हरिसिंह ने नरसिंह राव को जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाया था। नरसिंह राव 1945से1948तक अमेरिका,ब्रिटेन,कनाडा आदि देशों का भ्रमण कर उनके संविधान का गहन अध्ययन किया था। नरसिंह राव द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक प्रारूप को प्रारूप समिति के सात सदस्यो ने चिंतन मनन कर सुधार कर इसी दिन सौंपा था। संविधान का दिवस
26 Nov 2023 05:42AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








