अनुष्का शर्मा ने अपना प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ (सीएसएफ) छोड़ने की घोषणा की है जिसे उन्होंने अपने भाई कर्णेश के साथ मिलकर शुरू किया था। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने एक नई मां होने के नाते जिसने पेशे से ऐक्टर बनना चुना था। फैसला किया है कि मेरे पास जो भी समय होगा। मैं इसे अपने पहले प्यार अभिनय के लिए दूंगी!" अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए अब काम नहीं करेंगी अनुष्का शर्मा
19 Mar 2022 01:42PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में एक फेसबुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "कश्मीरी पंडितों को बहुत नुकसान हुआ, लेकिन कश्मीरी मुसलमानों को गलत दिखाने से कश्मीरी पंडितों को कोई मदद नहीं मिलेगी।" उन्होंने कहा "नफरत बांटती है और मारती है। कश्मीरियों को न्याय की ज़रूरत है।"
19 Mar 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म कलाकारों, कहानीकारों को अपनी कहानी दुनिया के सामने रखने और उस कंटेंट को वैश्विक भंडार में जोड़ने का मौका देती है। उन्होंने कहा, "ओटीटी के माध्यम से आप पहली बार निर्देशक बन सकते हैं, अपनी भाषा में एक कहानी दिखा सकते हैं। या इसे अपनी पसंद के अनुसार शूट कर सकते हैं।"
19 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कहा है कि फिल्म में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं। उन्होंने कहा, "जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं थे यहां राज्यपाल शासन था।" 'द कश्मीर फाइल्स' में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं: उमर अब्दुल्ला
19 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
इंडियन आइडल, सा..रे..गा..मा..पा जैसे रिऐलिटी शो में जज रह चुके गायक सोनू निगम ने कहा, "ऐसे शो में जजों को गाना अच्छा न होने पर भी प्रतियोगी की तारीफ करने को कहा जाता है।" उन्होंने कहा, "मैंने बहुत सारे हिंदी शो के ऑफर को मना कर दिया। मैं शो में वही पुरानी बातें कहते-कहते थक गया हूं। मुझे यह पसंद नहीं।"
17 Mar 2022 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए आधे दिन की छुट्टी मिलेगी। उन्होंने ट्वीट किया, "उन्हें केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना होगा और अगले दिन टिकट जमा करना होगा।" इससे पहले, सरमा ने अपने कैबिनेट के साथ फिल्म देखी और कहा कि वह कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा के चित्रण से प्रभावित हुए हैं।
16 Mar 2022 03:30PM,by: Babuaa Desk
गुजरात सरकार ने अभिनेता अनुपम खेर अभिनीत 'द कश्मीर फाइल्स' को राज्य में कर-मुक्त घोषित किया है। फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को धन्यवाद दिया। इससे पहले, हरियाणा ने फिल्म के लिए कर-मुक्त स्थिति की घोषणा की थी और सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स से फिल्म पर राज्य जीएसटी नहीं लगाने को कहा था। अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' गुजरात में टैक्स फ्री
13 Mar 2022 01:58PM,by: Babuaa Desk
'द कश्मीर फाइल्स' के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म के कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यानी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कमाई की है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है।
13 Mar 2022 08:59AM,by: Babuaa Desk
अभिनेता विद्युत जामवाल ने कहा है कि उन्हें फिल्म में हीरो बनने का सपना ऐक्टर अक्षय कुमार ने दिखाया था। उन्होंने कहा, "मैं मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण ले रहा था और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टंटमैन और प्रशिक्षित मार्शल कलाकार के रूप में की थी। उनके कारण सिनेमा में मार्शल कलाकारों को सम्मान मिला है।"
12 Mar 2022 11:33AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





